logo

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का दावा – मिलेंगी 295 सीटें, बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार 

kharge01.jpg

द फॉलोअफ नेशनल डेस्क 

इंडिया गठबंधन की आज हुई बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि गठबंधन को 295 लोकससभा सीटों पर जीत मिलेगी औऱ वे सरकार बनाएंगे। खड़गे ने आगे कहा कि जनता के सर्वे के आधार पर कहा जा सकता है कि इंडिया गठबंधन को कम से कम 295 सीटें मिल रही हैं। कहा कि ये संख्या बढ भी सकती है। इस आकड़े में किसी तरह का संदेह नहीं है। 


क्या कहा खड़गे ने 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा, ''आज हमारी बैठक हुई, जिसमें ढाई घंटे तक कई विषयों पर चर्चा हुई। खासतौर पर चुनाव परिणाम के समय क्या-क्या कठिनाइयां आ सकती हैं और कैसे उसे ठीक करना है। कार्यकर्ताओं को क्या-क्या निर्देश दिए जाने हैं, इस पर भी चर्चा हुई। इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें आ रही हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। यह हमारा सर्वे नहीं, बल्कि जनता का सर्वे है। हमारे नेताओं को जो जानकारी मिली है, उस आधार पर आपको बताया गया है।''

बैठक में ये नेता हुए शामिल 

इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस की ओर से खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता शामिल हुए। इनके अलावा शरद पवार, समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉफ्रेंस से फारुख अब्दुल्ला, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया। 

 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Mallikarjun KhargeLok Sabha ElectionCongress PresidentNew Government